गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. November 2017 - monthly panchang

नवंबर माह का मासिक पंचांग जानने के लिए यहां क्लिक करें...

नवंबर माह का मासिक पंचांग जानने के लिए यहां क्लिक करें... - November 2017 - monthly panchang
* नवंबर 2017 : मासिक पंचांग
 
यहां 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए विशेष रूप प्रस्तुत है नवंबर माह का मासिक पंचांग। जिसमें आप जानेंगे नवंबर माह का संपूर्ण कैलेंडर, व्रत-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष एवं  अन्य समग्र जानकारी एक ही जगह पर...। 
 
नवंबर माह का संपूर्ण पंचांग
 
1 नवंबर मन्वादि 12। कवि कुलगुरु कालिदास जयंती। प्रदोष व्रत। बुध वृश्चिक राशि में 10/12 पर।
2 नवंबर रोटक व्रत समाप्त। निशीथ काल व्यापिनी चतुर्दशी में वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत। अरुणोदय काल में मणिकर्णिका घाट पर स्नान। निशीथ काल में महाविष्णु पूजा। श्री काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस। नर्मदेश्वर शिवलिंग को तुलसी पत्र समर्पण। शुक्र तुला राशि में 10/57 पर।
3 नवंबर व्रत की पूर्णिमा। रास पूर्णिमा। पुष्कर मेला (अजमेर)। रथ यात्रा (जैन)। कार्तिक व्रतोद्यापन। त्रिपुरोत्सव। त्रिपूरा पूर्णिमा। बुध अनुराधा नक्षत्र में 30/02 पर ।
4 नवंबर स्नान-दान-व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा। मत्स्यावतार। मन्वादि। भृगु आश्रम (बलिया) ददरी में स्नान का विशेष महत्व है। चातुर्मास्य समाप्त। (जैन)। श्री निम्बार्क जयंती। श्री गुरु नानक जयंती। कार्तिकेय दर्शन। हरिहर क्षेत्र का मेल (सोनपुर)। भीष्म पंचक समाप्त। कार्तिक मासीय व्रत- यम-नियमादि समाप्त। गोपदम व्रत समाप्त। श्री विद्या महामाया राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी पूर्णिमा। 
 
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
5 नवंबर मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्षारंभ। मार्गशीर्ष मासीय व्रत-यम-निमयादि प्रारंभ। अशून्य शयन द्वितीया व्रत। द्वितीया तिथि क्षय।
6 नवंबर सौभाग्य सुन्दरी व्रत। गुरु उदय पूर्व में 09/05 पर। सूर्य विशाखा नक्षत्र में 21/18 पर।
7 नवंबर संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। भौम-अंगारक पर्व। चन्द्रोदय 20/22 पर। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। बुध उदय पश्चिम में 17/35 पर।
8 नवंबर शुक्र स्वाती नक्षत्र में 27/04 पर।
9 नवंबर चेहल्लूम।
10 नवंबर कालाष्टमी। श्री महाकाल भैरवाष्टमी। श्री महाकाल भैरव जयंती। सायंकाल अष्टमी में श्री भैरवजी का दर्शन पूजन। भैरव उत्पति। भैरव जयंती। प्रथमाष्टमी (उड़ीसा)।
13 नवंबर बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में 19/18 पर।
14 नवंबर उत्पन्ना एकादशी व्रत सबका। वैतरणी व्रत। पं. जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस, बाल दिवस।
15 नवंबर प्रदोष व्रत। आखिरी चहार शम्बा।
16 नवंबर मु.15 महर्ष। संक्रान्ति का विशेष पुण्य काल 16/11 से सूर्यास्त तक। दीप वस्त्र, दान, नर्मदा में स्नान, संकल्पादि में प्रयोजनीय हेमन्त ऋतु प्रारंभ। आकाश दीप-दान समाप्त।
17 नवंबर  महाव्रतारंभ। सौर (वृश्चिक) मार्गशीर्ष मासारंभ।
18 नवंबर स्नान-दान-श्राद्वादि की अमावस्या। अन्वाधान। कमला जयंती। गौरी तप व्रत। शहादते इमाम हसन। शुक्र विशाखा नक्षत्र में 11/52 पर। 
 
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
19 नवंबर  मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्षारंभ। रुद्रव्रत (पीड़िया)। आधी रात के बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन। सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 15/17 पर। मंगल चित्रा नक्षत्र में 19/45 पर।
20 नवंबर सोम-चन्द्र दर्शनम् मु.15 महर्घ।
21 नवंबर रंभा तृतीया। सतगुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह गुरयायी। हिजरी रवि-उलअव्वल 3 माह शुरू।
22 नवंबर विनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य सायन धनु राशि में 08/43 पर। राष्ट्रीय मार्गशीर्ष मासारंभ। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक।
23 नवंबर नागपंचमी व्रत। श्री राम विवाहोत्सव। गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस।
24 नवंबर स्कन्द षष्ठी व्रत (सायंकालीन षष्ठी में)। श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रत। गुह्म षष्ठी व्रत। (महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है)। मूलक रुपिणी षष्ठी (बंगाल)। चम्पा षष्ठी व्रत। सन्त तारण तरण जयंती (जैन) मध्यप्रदेश। बुध मूल नक्षत्र व धनु राशि में 20/53 पर।
25 नवंबर षष्ठी तिथि वृद्धि।
26 नवंबर मित्र सप्तमी। भक्त नरसिंह मेहता जयंती। भानु सप्तमी पर्व। शुक्र वृश्चिक राशि में 12/48 पर।
27 नवंबर श्री दुर्गाष्टमी व्रत।
28 नवंबर कल्पादि नवमी। नवमी में नन्दा देवी के पूजन से विष्णु लोक की प्राप्ति।
29 नवंबर मंगल तुला राशि में 29/36 पर। शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 21/09 पर।
30 नवंबर मोक्षदा एकादशी व्रत सबका। गीता जयंती। मौनी एकादशी (जैन)। वैकुण्ठ एकादशी।