मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. budh transit in tula rashi
Written By

2 नवंबर तक बुध तुला राशि पर, क्या होगा असर आपकी राशि पर

2 नवंबर तक बुध तुला राशि पर, क्या होगा असर आपकी राशि पर - budh transit in tula rashi
बुध ग्रह विवेक, ज्ञान का कारक है। लेखन प्रकाशन से संबंध रखता है। सूर्य के निकट रहने वाला यह ग्रह अपनी उच्च राशि त्यागकर शुक्र की राशि तुला में 14 अक्टूबर को प्रवेश कर गया है। बुध ने तुला राशि में प्रवेश 14 अक्टूबर 2017 को प्रात: 5.30 पर चित्रा नक्षत्र में किया है । बुध 2 नवंबर तक तुला राशि में ही रहेगा। 
 
आपकी राशि पर क्या होगा असर ... 
 
मेष राशि :  दैनिक व्यापार-व्यवसाय में परिश्रम द्वारा सफलता के योग उत्तम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
वृषभ राशि : शत्रु पक्ष पर सावधानी रखें। प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार भी होगा। संतान से लाभ, बचत के योग बनेंगे।
 
मिथुन राशि : विवेक का इस्तेमाल कर सुखद स्थिति पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
 
कर्क राशि : पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा, वहीं खर्च की स्थिति में वृद्धि होगी। साझेदारी में सोच-विचारकर कदम बढ़ाएं।
 
सिंह राशि : पराक्रम द्वारा आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। धन की बचत के योग भी हैं, वहीं कुटुम्बियों पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि : वाणी द्वारा विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। राजकीय कार्य बनेंगे। प्रभाव में कुछ कमी रह सकती है।
 
तुला राशि :  भाग्य में वृद्धि के साथ कुछ महत्वपूर्ण कार्य में सफल भी होंगे। बाहरी संपर्कों से लाभ हो सकता है, वहीं यात्रा के योग भी बनेंगे। 
 
वृश्चिक राशि : परिश्रम अधिक करने पर भी उत्तम लाभ की आशा कम ही रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्यों से बचना होगा।
 
धनु राशि : आर्थिक प्रयासों में सफलता की उम्मीद अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 
 
मकर राशि : परिश्रम द्वारा भाग्योन्नति कर पाने में समर्थ होंगे। शत्रु पक्ष से सतर्कता रखें। उधार लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
 
कुंभ राशि : संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। भाग्य में कुछ कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम के मामलों से बचें।
 
मीन राशि : पारिवारिक समस्या रहेगी, वहीं खर्च भी होगा। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। जमीन संबंधित कार्य से बचें। 
 
बुधजनित कष्टों के लिए बुधवार को  सवा पाव खड़े मूंग गाय को खिलाएं। हरा रूमाल पास में रखें। बुधवार को गणेशजी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। 
ये भी पढ़ें
गोपाष्टमी पर बस लें ये संकल्प और बचाएं प्रकृति और पर्यावरण