खेल कौशल, प्रतिद्वंद्विता की पराकाष्ठा और एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ के बीच मेजबान चीन को नई खेल महाशक्ति के रूप में उभारने वाले 29वें ओलिम्पिक खेलों का रविवार को यहाँ चार साल बाद लंदन में मिलने के वादे के साथ रंगारंग समापन हुआ।
बीजिंग के मेयर गुआओ जिनलोंग के 2012 के मेजबान लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन को ओलिम्पिक ध्वज सौंपने के साथ ही अब तक के सबसे आकर्षक ओलिम्पिक खेलों का भी समापन हो गया, जिसमें कई नए रिकॉर्ड बने और चीन ने दुनिया को अपनी मेहमानवाजी का कायल बनाया।
चीन ने 16 दिन में मेजबानी से लेकर खेल मैदान तक हर क्षेत्र में मैदान मारने... |