महेंद्रसिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में हार गई हो, लेकिन 44 दिन के इस टूर्नामेंट में इस दिग्गज बल्लेबाज का प्रत्येक रन लगभग डेढ़ लाख रुपए का पड़ा। फरवरी में आईपीएल नीलामी के दौरान धोनी के लिए सबसे अधिक बोली लगाई गई थी। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने भारत के एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 कप्तान को 6 करोड़ रुपए में खरीदा था। धोनी ने 14 पारियों में 41.40 की औसत से 414 रन बनाए और उनके बल्ले से निकला एक रन 1 लाख 44 हजार 927 रुपएका पड़ा। टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर शार्न मार्श हालाँकि धोनी जितने भाग्यशाली नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी... |