मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करीना की कमसिन काया का राज
BBCBBC
अगर करीना इस समय ज्यादा ही दुबली-पतली नजर आ रही हैं तो इसकी वजह टशन में उनका रोल है न कि यह वजह कि वे विक्टोरिया बेकहम के नक्शेकदम पर चल रही हैं।

करीना का कहना है कि मुझे लगता है लोग मेरी तुलना विक्टोरिया बेकहम से इसलिए करते हैं, क्योंकि उनके पति डेविड बेकहम और सैफ दोनों ने हम दोनों के नाम अपने हाथों पर गुदवा रखे हैं, लेकिन मैं विक्टोरिया नहीं हूँ। मैं करीना कपूर होकर ही खुश हूँ।

करीना अपने सारे दोस्तों से सैफ की रेस देखने की सिफारिश कर रही हैं। हालाँकि वे न तो फिल्म के दिल्ली प्रीमियर में दिखाई दीं और न ही मुंबई के।

किस्मत पर भी छोड़ना पड़ता है : इमरान हाशमी अपनी हाल की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल हुआ है, उससे विचलित नहीं हैं।
उनका कहना है कि आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत करते हैं तो फिर बाकी तकदीर पर छोड़ देना चाहिए। मैंने आवारापन और गैंगस्टर दोनों के लिए बहुत मेहनत की। एक नहीं चली तो दूसरी ने अच्छा बिजनेस किया।

इमरान जन्नत में एक बुकी का रोल निभा रहे हैं। वैसे आपको यह बता दें कि उनको क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे यह बात स्वीकार भी करते हैं। ऐसे समय में जब आधा बॉलीवुड इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ा हुआ है, यह स्वीकार करना कोई बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाएगा।

क्या यह जोड़ी बन पाएगी? : हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ऐश्वर्या राय के साथ काम करने को बेताब हैं। उन्होंने कई बार इसकी
BBCBBC
कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। पहले विल स्मिथ ने ऐश्वर्या से हिच में काम करने का प्रस्ताव किया, लेकिन उस समय ऐश्वर्या के पास डेट्स नहीं थीं।


फिर 'टुनाइट ही कम्स' की बात चली, लेकिन ऐश्वर्या अपने विवाह और फिर जोधा-अकबर की शूटिंग में व्यस्त थीं। उन्होंने विल स्मिथ की 'सेवन पाउंड्स' से भी इनकार किया क्योंकि उनकी दादी-सास तेजी बच्चन की हालत गंभीर थी।

ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन विल स्मिथ के साथ काम करने की इच्छुक नहीं हैं, लेकिन क्या करें, परिवार के प्रति जो फर्ज हैं वे भी तो निभाने हैं।

अब उन्हें एक और स्क्रिप्ट दी गई है जिसमें वे विल स्मिथ के साथ काम कर सकती हैं। शायद इस बार किस्मत विल का साथ दे दे।

हँसने-हँसाने के दिन : बॉलीवुड में एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों का जोर है। नए निर्देशक अश्विनी धीर की फिल्म '123' रिलीज होने ही वाली है और उसके बाद गणेश आचार्य की 'मनी है तो हनी है' की बारी है। इसी महीने शशि रंजन की 'धूमधड़ाका' भी सिनेमाघरों तक पहुँच रही है।

इन्हीं गर्मियों में यशराज फिल्म्स की लंबे समय से प्रतीक्षित टशन भी अपेक्षित है, जिसमें सैफ और करीना अपने रिश्तों का खुल्लमखुल्ला ऐलान करने के बाद पहली बार एक साथ आ रहे हैं।

हालाँकि खबरें यह हैं कि टशन में करीना स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ ज्यादा समय तक नजर आएँगी। कोई बात नहीं। सैफ और करीना की जोड़ी तो मीडिया की बदौलत लगातार नजर आ ही जाती है।
और भी
मिजाज ठीक करने के लिए अस्पताल में घोड़ा!
आमिर, शाहरुख, रितिक बेजोड़ कलाकार
लड़कियों में अच्छी नहीं अतिचंचलता
सुलगते तिब्बत पर भारत की खामोशी
नसबंदी कराओ, बंदूक पाओ!
40 हजार मौलवियों को दोबारा प्रशिक्षण