 - श्रुति अग्रवालआधी रात के बाद का समय। घोर अंधकार का समय। जिस समय हम सभी गहरी नींद के आगोश में खोए रहते हैं, उस समय घोरी-अघोरी-तांत्रिक श्मशान में जाकर तंत्र-क्रियाएँ करते हैं। घोर साधनाएँ करते हैं। आखिर क्या होता है आधी रात के बाद श्मशान में। हमारे मन में कई बार यह सवाल आए। आपके दिमाग में भी ऐसे ही कई सवालात होंगे। तो चलिए इस बार ढूँढ़ें इसी अनसुलझे सवाल का जवाब।फोटो गैलरी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें- हमने सवालों के जवाब ढूँढ़ने का सिलसिला शुरू किया तांत्रिक ढूँढ़ने से। जल्द ही हमारी खोज खत्म हुई और हम पहुँच गए सेवेंद्रनाथ दादाजी के पास। दादाजी के नाम से मशहूर यह श्मशान साधक तारापीठ के शिष्य हैं। थोड़े अनुनय-विनय के बाद ये हमें श्मशान साधना के बारे में बताने के लिए तैयार हो गए। | शव साधना के लिए एक खास काल में जलती चिता में शव के ऊपर बैठकर साधना की जाती है। यदि पुरुष साधक हो तो उसे स्त्री का शव और स्त्री साधक के लिए पुरुष का शव चाहिए होता है। इनका कहना है शव साधना के चरम पर मुर्दा बोल उठता है |
| |
इन्होंने बताया अघोरी श्मशान घाट में तीन तरह से साधना करते हैं- श्मशान साधना, शिव साधना, शव साधना। शव साधना के चरम पर मुर्दा बोल उठता है और आपकी इच्छाएँ पूरी करता है। इस साधना में आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है। ऐसी साधनाएँ अक्सर तारापीठ के श्मशान, कामाख्या पीठ के श्मशान, त्र्यम्बकेश्वर और उज्जैन के चक्रतीर्थ के श्मशान में होती है। शिव साधना में शव के ऊपर पैर रखकर खड़े रहकर साधना की जाती है। बाकी तरीके शव साधना की ही तरह होते हैं। इस साधना का मूल शिव की छाती पर पार्वती द्वारा रखा हुआ पाँव है। ऐसी साधनाओं में मुर्दे को प्रसाद के रूप में मांस और मदिरा चढ़ाया जाता है। शव और शिव साधना के अतिरिक्त तीसरी साधना होती है श्मशान साधना, जिसमें आम परिवारजनों को भी शामिल किया जा सकता है। इस साधना में मुर्दे की जगह शवपीठ की पूजा की जाती है। उस पर गंगा जल चढ़ाया जाता है। यहाँ प्रसाद के रूप में भी मांस-मंदिरा की जगह मावा चढ़ाया जाता है। जानकारी मिलने के बाद हमने एक और अघोरी से संपर्क किया। चंद्रपाल नामक यह अघोरी हमें शव साधना दिखाने के लिए तैयार हो गया, लेकिन कहा कि जब मेरा शिष्य आपसे कहे, तब आप वहाँ से चले जाना। इसके बाद हम उस अघोरी के साथ उज्जैन के शिप्रा किनारे के श्मशान घाट गए। वहाँ अघोरी के शिष्य ने एक चिता का प्रबंध कर रखा था।इस विषय से जुड़े सर्वेक्षण में भाग लें- |