astro tips for youth | सितंबर 2010: क्या कहती है आपकी राशि
द्वादश राशियों का फलादेश
WD
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के भाग्योदय वाला रहेगा। स्वयं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके मस्तिष्क में धार्मिक स्थान बनाने की प्रेरणा बार-बार आएगी। व्यापारिक बंधु की स्थिति थोड़ी डाँवाडोल वाली रहेगी। नौकरी वालों को अत्यंत लाभ मिलेगा। किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत होगी। इस माह शत्रु परास्त होंगे। पशु-व्यापारी को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। दिनांक 1, 5, 26 अनिष्ट है एवं 4, 10, 15 एवं 23 शुभ रहेगी।
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा, कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। पत्नी से पूर्ण सुख प्राप्त होगा। भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होगा। शत्रुता का भय बना रहेगा। प्रवास योग प्रबल है, तीर्थ यात्रा के योग बनते हैं। कृषक को भूमि लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को नई सफलता मिलेगी। दिनांक 2, 10 अशुभ है। 5, 9, 15, 22, 29 शुभ है।
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को इस माह समय-समय पर विशेष लाभ भी मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी, नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आपसी रिश्तों का ध्यान रखें, विश्वासघात के योग बनते हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे। पत्नी की सही सलाह आपके लिए सुखप्रद रहेगी। दिनांक 1, 25, अशुभ है एवं 2, 5, 9, 24 शुभ है।
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह महापुरुष से मिलन वाला रहेगा। साथ ही उनका सहयोग लाभप्रद होगा। स्वजनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक उलझनों में न पड़ें, समस्या बढ़ सकती है। आय के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन होगा। पित्त संबंधी परेशानी आ सकती है। दिनांक 3, 8, 13 अशुभ बाकी 4, 9, 10, 15 और 22 शुभ है।
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह सम्मान की वृद्धि वाला रहेगा। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। इस माह कार्य पर विशेष ध्यान दें, बने कार्य बिगड़ सकते हैं। स्त्री एवं संतान को मतभेद हो सकते हैं। व्यापारी बंधुओं को लाभांश मिलेगा। दुर्जनों की संगति से बचें, तकलीफ आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग पूर्ण प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्र से मिलने का योग है। दिनांक 5, 10, अशुभ है। 6, 8, 15, 18, 23 शुभ है।
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। पुराने मित्रों के सहयोग से विवाद की स्थिति का निपटारा होगा। पारिवारिक क्लेश से मन ठीक नहीं रहेगा। श्रेष्ठजन के संपर्क से लाभ मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। आर्थिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। स्वयं से ज्यादा अन्य पर विश्वास रखना इस माह दुखदायी हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। दिनांक 4, 12 अशुभ है। 8, 15, 23 और 25 अशुभ है।
ND
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह विशेष प्रगति के अवसर वाला रहेगा। नवीन कार्य में अधिक लाभ के योग बनते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा, शत्रु पराजित होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक करना होगा। पत्नी को कष्ट के योग बनते हैं। भूमि का लाभांश मिलेगा। मित्र सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी स्त्री से कष्ट हो सकता है ध्यान रखें।
दिनांक 3, 12 अशुभ है। दिनांक 5, 14, 24 शुभ है।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह विघ्न-बाधाएँ होते हुए भी अच्छी प्रगति वाला रहेगा। किसी ढोंगी के चक्कर में आ सकते हैं, सावधानी रखें। लंबी यात्रा में परेशानी, अत: सोचकर यात्रा करें। स्वजन का वियोग हो सकता है। पुत्र प्राप्ति से मानसिक सुख मिलेगा। आकस्मिक व्यय के योग बनते हैं। शारीरिक कष्ट, पेट संबंधी रोग से पीड़ित रहने के योग बनते हैं। भूमि संबंधी विवाद के योग बनते हैं, सावधानी रखें। दिनांक 5, 22 अशुभ है, 10, 15, 21 शुभ है।
मकर : मकर राशि वाले जातकों को इस माह सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। शत्रु पराजित होगा। संतान से सुख प्राप्त होग। व्यापार में विशेष लाभ होगा। परिवार में हर्ष, सुख एवं शांति का माहौल रहेगा। शरीर में पीड़ा के योग बनते हैं। विशेष कर नेत्र रोग से पीड़ित रह सकते हैं। पत्नी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। दिनांक 7, 15 अशुभ है, 8, 22, 24 शुभ है।
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों को के लिए यह माह धार्मिक कार्य करने वाला रहेगा। इस माह सामाजिक, राजनीतिक मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग। घर में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। पत्नी के सहयोग से बड़ा लाभ मिलेगा। यह माह अभीष्ट सिद्धि प्राप्त करने वाला रहेगा। यश-कीर्ति से गुरु एवं मित्र मंडल प्रसन्न रहेंगे। दिनांक 2, 12 अशुभ है, 4, 5, 18 शुभ है।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता वाला रहेगा। तरक्की मिलेगी। प्रिय मित्र का मिलाप होगा। घरेलू समस्याओं का शीघ्र ही समाधान निकलेगा। परिवार में शांति बनेगी। मानसिक उन्माद बना रहेगा। इस माह भौतिक साधनों की वृद्धि होगी। विशेष सहयोगी से लाभ प्राप्त होगा। भूमि से सामान्य लाभ होगा। दिनांक 4, 6 अशुभ एवं 7, 15, 25 शुभ है।
