1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख

लंबे अर्से बाद विवाह मुहूर्त

विवाह मुहूर्त
ND

वर्ष 2010 का सबसे बड़ा विवाह मुहूर्त 6 फरवरी को है। एक लंबे अर्से के बाद 6 फरवरी को 9 रेखीय शुभ लग्न मुहूर्त है। इससे पूर्व 1 जून 2009 को 9 रेखीय शुभ लग्न मुहूर्त था।

यह जानकारी देते हुए ज्योतिर्विद डॉ. एच.सी. जैन ने बताया कि 15 दिसंबर 09 से 14 जनवरी 2010 तक मलमास होने के कारण एवं 17 दिसंबर 09 से 3 फरवरी 2010 तक शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण विवाह के कोई मुहूर्त नहीं थे। इतने अंतराल के बाद 6 फरवरी को विवाह मुहूर्त आने से यह साल का सबसे बड़ा सहालग है। इस दिन काफी संख्या में विवाह एवं शुभ कार्य आयोजित होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी में ही 7 एवं 16 फरवरी को भी शुभ लग्न है और इसमें विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 16 फरवरी के बाद से 27 मई तक शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। इसका कारण है कि 19 फरवरी से गुरु पश्चिम में अस्त होने की वजह से 27 मई तक विवाह लग्न पर ब्रेक रहेगा। अगला मुहूर्त 28 मई को ही होगा। 6 एवं 7 फरवरी को शुभ लग्न मुहूर्त रात्रि 1 से 3 बजे तक रहेगा।