फरवरी 2010 : ज्योतिष की नजर से
इस माह बन रहे हैं चतुर्ग्रही योग
ND
सभी जगह खुशी का माहौल बना रहेगा। 9 फरवरी को शनि नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप उपधान्य महँगे होंगे। कई महंतों एवं पशुओं पर विपत्ति आएगी। इस बार शुक्र का उदय राक्षसगण में हो रहा है। (पश्चिमोदय कुंभ राशि में शुक्र) जिसके परिणामस्वरूप धन का नाश एवं गुर्जर देश में भय की संभावना प्रबल होगी।
नारियल का उत्पादन कम होगा, इसी के साथ रेशम भी महँगा होगा। शुक्र का सबसे बड़ा प्रभाव किसी श्रेष्ठ (महान) व्यक्ति पर पड़ेगा अर्थात् किसी महान हस्ती की मृत्यु की संभावना है। इस माह जल प्लावन एवं जन-धन की हानि के योग है। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके परिणाम में उत्तर के देशों में युद्ध का डर बना रहेगा। दक्षिण एवं पश्चिम देशों में अप्रिय घटनाएँ होंगी।
ND
रात्रि में शीत रहने के योग बनते हैं। फरवरी माह मध्य में कुछ परिवर्तन होंगे जो मनुष्य पर सीधे असर करेंगे। इस माह आकाशीय परिवर्तन भी होंगे। बादल का बनना एवं ओलावृष्टि की संभावना बनती है।
