सूर्य ग्रहण और विविध राशियाँ
कैसा होगा राशियों पर ग्रहण का असर
22
जुलाई 09 को होने वाला खग्रास सूर्यग्रहण खगोलशास्त्र व ज्योतिष दोनों ही की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इंदौर में यह ग्रहण सुबह 5.30 पर स्पर्श करेगा व 7.20 पर मोक्ष होगा। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में घटित होगा। (सूर्य कर्क राशि में भ्रमण करेगा।)विविध राशियों पर इसका फल निम्न होगा।मेष : अशुभ फलदायक, राज्य पक्ष से हानि, नौकरी में कष्ट, पिता को कष्ट, परिवार में विवाद।वृषभ : शुभ फलदायक, पराक्रम में वृद्धि, भाई-बांधवों से लाभ, भाग्य का साथ।मिथुन : मिश्रित फल, धन लाभ, परिवार में कष्ट, खर्च बढ़ेगा।कर्क : अशुभ फल, स्वास्थ्य हानि, मानसिक कष्ट, बनते काम बिगड़ेंगे।सिंह : अनिष्ट फलदायक, जमानत में हानि, व्यय, मुकदमे का डर, दुर्घटना।कन्या : शुभ फलदायक, धन लाभ, आय के साधन बढ़ेंगे, शुभ समाचारतुला : शुभ कारक, राज्य पक्ष से लाभ, यश बढ़ेगा, पुरस्कार प्राप्ति के योग।वृश्चिक : मिश्रित फलदायक, धार्मिक यात्रा के योग, भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, गुरु का साथ।धनु : कठिन समय, स्वास्थ्य हानि, आर्थिक कष्ट, मानसिक तनाव।मकर : मिश्रित फलदायक, प्रवास में हानि, जीवनसाथी से सुख, व्यापार में उतार-चढ़ाव।कुंभ : शुभ फलदायक, स्वास्थ्य लाभ, ननिहाल से लाभ, शत्रुओं पर विजय, कार्यसिद्धि।मीन : मिश्रित फलदायक, संतान से सुख, शिक्षण में मिलाजुला परिणाम, आर्थिक योग सामान्य।विशेष : ग्रहण का प्रभाव सामान्यत: तीन से छह महीने तक रहता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सूर्य की आराधना करें, राशिनुसार दान सामग्री का दान करें व इष्ट देव की उपासना करें। ग्रहण न देखें।
लेखक के बारे में
भारती पंडित