घरेलू आईटी बाजार 50 अरब डॉलर
वित्त वर्ष 2006-07 के दौरान घरेलू सूचना प्रौद्योगिकी बाजार की वृद्धि दर 32 फीसदी रही। यह 50 अरब डॉलर से ऊपर पहुँच गया है।
कम्प्यूटर पत्रिका डेटा क्वेस्ट द्वारा भारत के आईटी उद्योग के बारे में कराए गए सालाना सर्वेक्षण के मुताबिक आलोच्य अवधि में निर्यात से प्राप्त आय में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह एक लाख 53 हजार 744 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। वहीं घरेलू बाजार 27.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 73 हजार 135 करोड़ पर पहुँच गया।
सर्वेक्षण के अनुसार इस अवधि में आईटी सेवाओं का निर्यात एक लाख 3 हजार 647 करोड़ रुपए का हुआ और इसमें 37 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं बीपीओ सेवा व्यवसाय 33.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 37800 करोड़ रुपए हो गया। रिपोर्ट कहती है कि पिछले वित्त वर्ष में इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्र में 4146 करोड़ रुपए और गेमिंग के क्षेत्र में 1810 करोड़ रुपए का निर्यात हुआ।
सर्वेक्षण के अनुसार देश की शीर्ष आठ सॉफ्टवेयर कंपनियों टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, सत्यम, एचसीएल, कोगनिजेंट, टेक महिन्द्रा और पटनी कम्प्यूटर्स ने अपनी निर्यात आय का 63 प्रतिशत हिस्सा उत्तर अमेरिका, 29 फीसदी यूरोप और 5 फीसदी एशिया प्रशांत क्षेत्र से प्राप्त किया। वहीं सिस्टम सॉफ्टवेयर बाजार में माइक्रोसॉफ्ट 47 फीसदी आय के साथ शीर्ष पर रही और लाइनक्स ने 21 प्रतिशत बाजार पर कब्जा जमाया।