मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तीसरा बड़ा आईटी केन्द्र बनेगा कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि 2010 तक कोलकाता विश्व का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण बीपीओ केन्द्र बन जाएगा।

भट्टाचार्य ने एक आईटी पार्क का उद्‍घाटन करते हुए दावा किया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के मामले में पश्चिम बंगाल की विकास दर राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी मेधावी मानव संसाधन और कम लागत पर श्रम की उपलब्धता की वजह से राज्य में आईटी उद्योग अप्रत्याशित तेजी के साथ आगे बढ़ा है।

उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष राज्य के 15 हजार युवकों को केवल आईटी क्षेत्र में ही नौकरी मिली है। भट्टाचार्य ने कहा कि बेंगलोर और हैदराबाद में आईटी उद्योग की नींव 1980 के दशक में ही पड़ी थी, जिसकी वजह से वह काफी आगे निकल गए और बंगाल इस क्षेत्र में पिछड़ गया था, लेकिन अब परिदृश्य बदल चुका है और आईटी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियाँ राज्य में आ रही हैं।
और भी
इन्फोसिस का कैनेडियन पैसेफिक से करार
करोड़ों रुपए शुल्क देगा जीएसएम
टाटा इंडिकॉम का सिमकार्ड वाला हैंडसेट
मोबाइल पर मल्टीमीडिया सामग्री
नोकिया का डिजाइन स्टूडियो
स्पाइस का पहला ड्युल फोन