बहुत से लोगों की लेखनी में ऐसा दम होता है कि वह लोगों को पढ़ने पर मजबूर कर देते हैं। अगर आपका नाम भी उन लोगों में शुमार है तथा आप आईटी सेक्टर की जानकारी रखते हैं तो आप टेक्निकल राइटर के रूप में बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। टेक्निकल राइटर का काम है किसी विशेष उपभोक्ता वर्ग के लिए उत्पाद या सेवा के बारे में सरल तरीके से आवश्यक जानकारी मुहैया कराना।