Sat, 4 Jul 2026

Notifications

हत्यारे हैं माओवादी-गृह सचिव

कहा- हवाई शक्ति का इस्तेमाल नहीं

नई दिल्ली, Tuesday, 6 April 2010 (20:25 IST)

Widgets Magazine

केंद्र ने नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष में हवाई ताकत का इस्तेमाल करने से इनकार किया और माना कि अभियानों में कुछ नाकामी के चलते छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 70 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि माओवादी हत्यारे हैं।

गृह सचिव जीके पिल्लै ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस वक्त (नक्सल रोधी अभियान में) हवाई शक्ति के इस्तेमाल की जरूरत है। हमारे पास जो है, हम उससे संभाल सकते हैं। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनिकों को बचाने और उन्हें लाने ले जाने के लिए ही हवाई शक्ति का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ नाकामी रही। प्रारंभिक खबरों में संकेत मिलता है कि भाकपा (माओवादी) ने आसपास के इलाकों में प्रेशर बम लगाए थे, जहाँ सुरक्षा बल आ सकते थे। इसके नतीजतन बड़ी संख्या में जवान हताहत हुए। पिल्लै ने कहा कि अभियान में भाग लेने वाले सभी 82 जवानों के बारे में पता चल गया है और माओवादियों ने किसी को कब्जे में नहीं लिया है।

उन्होंने माओवादियों को ‘हत्यारा’ करार देते हुए कहा कि सरकार मजबूती से दृढ़ है और योजनाबद्ध तरीके से माओवादियों से निपटना जारी रहेगा। (भाषा)



Read more on :  
माओवाद छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा गृह सचिव जीके पिल्लई
Widgets Magazine