रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. meteorological department says storm may come again
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 5 मई 2018 (08:46 IST)

सावधान, आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सावधान, आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - meteorological department says storm may come again
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, और बिहार में आंधी तूफान आने की एक ताजा चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि पांंच सेे सात मई तक इन राज्यों में एक बार फिर आंधी तूफान कहर बरपा सकते हैं।
 
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओड़िशा, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर तटवर्ती आंध्र प्रदेश, अंदरूनी तमिलनाडु और केरल में छिटपुट स्थानों पर आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने की आशंका है।
 
तमिलनाडु और केरल में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है जबकि राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी और आंधी के साथ तूफान भी आ सकता है।
 
गृह मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान पांच राज्यों में आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 124 व्यक्तियों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए हैं। सबसे अधिक 73 व्यक्तियों की मौत उत्तर प्रदेश में हुई जबकि 91 अन्य घायल हो गए। राज्य में अधिकतर मौतें और लोगों के घायल होने की घटनाएं आगरा क्षेत्र में हुई।
 
राजस्थान में कुल मिलाकर 35 व्यक्तियों की मौत हुई और 206 घायल हो गए। वहीं तेलंगाना में आठ, उत्तराखंड में छह और पंजाब में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। तेलंगाना, उत्तराखंड और पंजाब में करीब 100 व्यक्ति घायल हुए हैं।
 
प्रभावित राज्यों में गत दो दिनों में बिजली के कम से कम 12000 खंभे गिर गए और 2500 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चार राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को संभावित आंधी तूफान आने के बारे में एक ताजा चेतावनी जारी की गई।
 
कर्नाटक दौरा छोड़ आगरा पहुंचे योगी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के आंधी तूफान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार रात यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री आज जनपद आगरा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 
ये भी पढ़ें
नेतन्याहू ने ईरान परमाणु समझौते पर मोदी से की बात