सम्बंधित जानकारी
- निर्भया केस : 3 दोषियों ने दायर की याचिका, जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
- 'द इकोनॉमिस्ट' के कवर पर बवाल, भारत को बताया 'असहिष्णु', कंटीली तारों के बीच भाजपा का 'कमल'
- कैलाश विजयवर्गीय ने पोहा खाने के स्टाइल से पहचाना 'बांग्लादेशी'
- तार-तार सियासी मर्यादा : 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाले बयान पर भड़के धर्मेन्द्र प्रधान, चिदंबरम को बताया 'चिन्दी चोर'!
- कपिल मिश्रा बोले, 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
बाबा रामदेव की मोदी सरकार को नसीहत, महंगाई और रोजगार पर काम करें
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को मोदी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए।
रामदेव ने कहा कि अभी देश में महंगाई और बेरोजगारी पर काम करना जरूरी है। विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए और हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपए के घोटाले भी हुए, लेकिन हमें इस पर ध्यान देना होगा।
योग गुरु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह की ‘आजादी’ के नारे तो ठीक हैं लेकिन जिन्ना की ‘आजादी’ के नारे देश के साथ धोखा एवं गद्दारी के समान है।
स्वामी रामदेव ने जेएनयू के छात्रों तथा दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 40 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को समाप्त करने पर जोर दिया।
आंदोलन करना राजनीतिक दलों का काम है और हिंसा, अराजकता फैलाना और आंदोलन करना छात्रों का काम नहीं हैं। छात्रों का कार्य प्रतिभा निखारना और चरित्र निर्माण करना है। छात्रों को देश के विकास में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
