शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. Nag Panchami Mantra
Written By

नागपंचमी : नागदेव की पूजा करें तो यह मंत्र पढ़ें

नागपंचमी : नागदेव की पूजा करें तो यह मंत्र पढ़ें - Nag Panchami Mantra
पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पूजा का विधान है। इस दिन को नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत के साथ एक बार भोजन करने का नियम है। इस दिन गैस या चूल्हे की आंच पर तवा रखना और साग-भाजी को काटना वर्जित माना जाता है। भविष्‍य पुराण के अनुसार नाग पंचमी के दिन निम्नलिखित मंत्रों का उच्चारण कर पूजन करना शुभ फलदायक है। 
नागपंचमी पर नाग पूजन के मंत्र :- 
 
मंत्र 1 : * ॐ भुजंगेशाय विद्महे, 
सर्पराजाय धीमहि, 
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।। 
 
मंत्र 2 : 'सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।। 
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। 
ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।' 
 
अर्थात् - संपूर्ण आकाश, पृथ्वी, स्वर्ग, सरोवर-तालाबों, नल-कूप, सूर्य किरणें आदि जहां-जहां भी नाग देवता विराजमान है। वे सभी हमारे दुखों को दूर कर हमें सुख-शांतिपूर्वक जीवन दें। उन सभी को हमारी ओर से बारम्बार प्रणाम है...।