Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Falcon Supernota iPhone 6

एक शहर के बराबर की कीमत का आईफोन

Falcon Supernota iPhone
हम आपको बताते हैं दुनिया का सबसे महंगा फोन। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह है फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6। इस फोन की कीमत है 48.5 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 311 करोड़ रुपए। अब आपके मन में यह विचार आना स्वाभाविक है कि आखिर इस फोन में ऐसी क्या बात है, जो इसे इतना महंगा बनाती है। तो जानिए क्या है इस फोन में खास।
 
फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6। वर्ष 2014 में इसे दुनिया की खास हस्तियों के लिए बनाया गया था। फोन को 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से जड़ित बनाया गया है। फोन के पीछे बड़ा पिंक डायमंड भी है। फोन की खूबी यह भी है कि यह कभी टूट नहीं सकता है।  311 करोड़ में एक छोटा-सा शहर खरीदा जा सकता है।
 
फोन में प्लेटिनम की कोटिंग होने के कारण यह फोन कभी टूट नहीं सकता। यह फोन कभी हैक नहीं किया जा सकता है। यदि फोन हैक भी हो गया हो तो फोन के मालिक के पास तुरंत मैसेज पहुंच जाता है। कंपनी इस फोन को दुनिया के अमीर लोगों के लिए ही बनाती है। तो जान गए आखिर ये आईफोन इतना कीमती क्यों है?