आलेख | योगासन
मुख पृष्ठ » विविध » योग » आलेख » कुत्ते भी करते हैं योग (New Yoga Dogs 2010 Calendar)
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND
लंदन के पशु प्रेमियों के बीच इन दिनों एक कैलेंडर की बहुत चर्चा है। कैलेंडर में कुत्तों को योग की विभिन्न मुद्राओं में दिखाया गया है। न्यू योगा डॉग्स 2010 नाम का यह कैलेंडर पशु प्रेमियों के चेहरे पर खासी मुस्कान ला रहा है।

टेक्सास के डैन और एलेजेंड्रा बोरिस ने कंप्यूटर तकनीक द्वारा इस कैलेंडर को बनाया है। कैलेंडर में कुत्तों की मशहूर प्रजातियों को योग की विभिन्न मुद्राओं में प्रदर्शित किया गया है।

'द टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार डैन ने इसके लिए एलेजेंड्रा से संपर्क किया। पूर्व योगा शिक्षक एलेजेंड्रा ने कुत्तों को फुसला कर उन्हें योग की मुद्रा में बिठाया। डैन ने बताया कि आगे का काम फोटोशॉप ने किया।

डैन ने कहा कि यह बहुत मजेदार अनुभव रहा। अगले साल हम योग कैलेंडर के लिए और भी ज्यादा पपी का उपयोग करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें