| हलके रंग की सलवार कमीज, लंबा कोट, सिर पर अदा से ओढ़ा गया दुपट्टा और सुर्ख लाल लिपस्टिक, आत्मविश्वास से लबरेज नवयौवना जिसकी आँखों में भविष्य के सुनहरे सपने थे, जिसने ऑक्सफोर्ड जैसे उच्च शिक्षा संस्थान से अपनी पढ़ाई की थी। अपने पिता के दुःखद अंत के बाद राजनीति में खिंचती चली आईं और जल्द ही अपने नाम की तरह बेनजीर साबित हुईं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की लाड़ली और महत्वाकांक्षी बेटी बेनजीर भुट्टो की। बेनजीर का जन्म 1953 में पाकिस्तान के सिंध... |