जब देना हो सरप्राइज गिफ्ट...
जब गिफ्ट की बात आती है तो लोगों के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है। और जब बात सरप्राइज गिफ्ट की हो तो यह खुशी दुगुनी हो जाती है। जब यह गिफ्ट अपनी गर्लफ्रैंड को देना हो तो गिफ्ट देने से पहले काफी सोच-विचार करना पड़ता है। बाजार में तो गिफ्ट के ढेर लगे होते हैं। ऐसे में क्या गिफ्ट दें और क्या नहीं यह सोचना थोड़ा मुश्किल होता है। आइए इस मुश्किल का कुछ हल निकाला जाए-*गिफ्ट देने से पहले अपने साथी की पसंद-नापसंद का ख्याल जरूर रखें।*कुछ ऐसी चीज गिफ्ट करें जो आपके प्यार को यादगार बनाए।*कभी भी ये न सोचें कि महँगे गिफ्ट ही आपके साथी को इम्प्रेस करेंगे। क्योंकि बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि एक छोटा-सा फूल भी आपके साथी को ढेरों खुशियाँ दे जाता है। *बात जब सरप्राइज की है तो ऐसे गिफ्ट दें तो उनकी पसंद का हो। गिफ्ट देने से पहले एक बार उनके मन को टटोल लें।