दुबई घूमना अब होगा आसान
टाई कन्वेंशन और एक्जीबिशन शुरू
- शमी कुरैशी
भारत में हर वर्ग के लोग रहते हैं। अब न केवल उच्चवर्ग बल्कि मध्यम और निम्न मध्यमवर्गीय स्तर के लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दुबई देख सकें। इसके लिए ऐसे आकर्षक पैकेजेस आ रहे हैं, जिनसे दुबई देखने का ख्वाब पूरा हो सकेगा।
दुबई टूरिज्म एण्ड कॉमर्स मार्केटिंग के प्रमुख जनाब सालेह ने 29 सितंबर से शुरू होने वाले 58वें ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) कन्वेंशन और एक्जीबिशन के लिए आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। कन्वेंशन का शुभारंभ मंगलवार को श्री श्री रविशंकर करेंगे। यहाँ सभी ट्रेवल एजेंट्स भारतीयों के लिए दुबई में बेहतर टूरिज्म व दुबईवासियों को भारतीय टूरिज्म से वाकिफ कराएँगे। इसके लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें भारतीय टूरिज्म को प्रमोट किया जाएगा।
दुबई टूरिज्म मंत्रालय के प्रतिनिधि ने बताया कि हम न सिर्फ आकर्षक पैकेजेस ला रहे हैं बल्कि दुबई वीजा की पेचीदगियों को भी कम कर रहे हैं। आने वाले समय में बहुत ही आसानी से यात्री को उसका वीजा एयरपोर्ट पर भी मुहैया कराया जाएगा।