ह्यूस्टन में मनाया पर्युषण पर्व
ह्यूस्टन में जैन समाज ने पर्युषण महापर्व उल्लास के साथ मनाया। ह्यूस्टन जैन संघ के अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि रोज सुबह और शाम को मुंबई से आए प्रवीण संघवी ने कल्प सूत्र पर प्रवचन दिए। महावीर जन्म वाचन के दिन घी बोली द्वारा करीब 60 हजार डॉलर जमा हुए। पयुर्षण पर्व के महाअवसर पर संवत्सरी प्रतिक्रमण में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। दसलक्षण पर्व के लिए मुंबई से आए प्रकाश जैन के प्रवचन और पूजा कार्यक्रम जारी हैं, जो 3 सितंबर को संपन्न होंगे।