हिंदी फिल्म कर सकते हैं देव पटेल
IFM
खबर है कि देव पटेल शीघ्र हिंदी फिल्म में नजर आ सकते हैं। निर्देशक समुथिराक्कानी अपनी तमिल फिल्म ‘नाडोडिगल’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। वे चाहते हैं कि देव पटेल इसमें प्रमुख भूमिका निभाएँ। देव को साइन करने की कोशिश की जा रही है और निर्देशक को उम्मीद है कि वे कामयाब रहेंगे।
यह फिल्म तमिल में बड़ी हिट साबित हुई है और इसमें आज के तेजी से बदलते समाज को संदेश दिया गया है।
