1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By ND

'इलेवन्थ अवर' एक डाक्यूमेंट्री फिल्म

डाक्यूमेंट्री फिल्म इलेवन्थ अवर
इसे फिल्म की अपेक्षा डाक्यूमेंट्री फिल्म कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। लियानार्डो डी केप्रियो द्वारा लिखी गई इस फिल्म में पर्यावरण के मुद्दे पर कुछ आँख खोलने वाले आँकड़ों के साथ ही विशेषज्ञों के एक बहुत बड़े दल के विचार जाने हैं। पृथ्वी का वातावरण काफी तेजी से बदल रहा है जिनमें बाढ़, बढ़ा हुआ तापमान, जंगलों का गायब होना, समुद्र का प्रदूषित होना आदि शामिल है। इस प्रकार की समस्याओं के कारण पृथ्वी पर कुछ वर्षों बाद जीना मुश्किल हो जाएगा।

फिल्म में पर्यावरण को संभालने के लिए अब तक किए गए प्रयासों को भी काफी अच्छी तरह से बताया गया है। फिल्म में राजनेताओं से लेकर पर्यावरणविदों से बातचीत की गई और यह समझने का प्रयास किया गया है कि पर्यावरण जैसे मुद्दे पर दुनिया में कैसे जागृति लाई जाए। फिल्म में कुल पचास विशेषज्ञों से बात कर यह भी समझने का प्रयत्न किया गया कि आखिर हमारी यह स्थिति कैसे हुई।

फिल्म : इलेवन्थ अवर

निर्देशक : लीला कॉनर्स पीटरसन, नादिया कानर्स
लेखक के बारे में
ND