अमर चित्र कथा | चिट्ठी-पत्री | कहानी | क्या तुम जानते हो? | प्रेरक व्यक्तित्व | कविता | अजब-गजब | हँसगुल्ले
मुख पृष्ठ » विविध » नन्ही दुनिया » अजब-गजब » अनोखा साथ
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND
ND
कुछ रिश्ते अनोखे ही होते हैं। इनमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम का भाव महत्वपूर्ण होता है। किन्वा और रम्बल का रिश्ता भी वैसा ही है।

नन्हा शेर किन्वा ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में मोगो चिड़ियाघर में पैदा हुआ तो उसे चिड़ियाघर की मालकिन सैली पेडली को सौंप दिया गया। सैली को किन्वा पर खास ध्यान देने को कहा गया क्योंकि उसके कूल्हे के जोड़ में कुछ परेशानी थी। सैली ने किन्वा को अपने घर के पिछले बाड़े में अपने जर्मन शेफर्ड रम्बल के साथ रख दिया।

एक से भले दो। इन दोनों में कुछ दिनों में ही गहरा रिश्ता बन गया। अब रम्बल किन्वा के बड़े भाई की तरह हो गया है जो उसका खूब ध्यान रखता है। दोनों आपस में लड़ते-झगड़ते और खेलते रहते हैं। सैली भी उनसे खूब खुश रहती है। हर किसी को किसी न किसी का साथ तो चाहिए ही होता है ना।
संबंधित जानकारी खोजें