मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mahakal mandir Bhasamarti
Written By
Last Modified: उज्जैन , रविवार, 23 अप्रैल 2017 (14:40 IST)

महाकाल मंदिर में नहीं लगेगा भस्मार्ती शुल्क

Mahakal mandir
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित देश के बारह ज्योतिर्लिगों में प्रमुख एवं विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेशवर मंदिर में प्रतिदिन तड़के होने वाली भस्म आरती की शुल्क व्यवस्था को मंदिर प्रबंध समिति ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।
 
आधिकारिक जानकारी में बताया कि संभागायुक्त एम.बी. ओझा, कलेक्टर एवं प्रशासक ने प्रशासनिक समीक्षा के उपरांत आगामी आदेश तक भस्मार्ती की ऑफ लाईन परमिशन सशुल्क व्यवस्था स्थगित करने का निर्णय लिया है।
 
भगवान महाकालेश्वर देश का एकमात्र ऐसा शिवालय है जहां आज भी प्रतिदिन तड़के भस्मारती होती है। मंदिर प्रबंध समिति बैठक में गत दिनों ऑफ लाईन भस्मार्ती की परमिश्न भस्मार्ती सशुल्क करने का निर्णय लिया था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
खौफनाक! बुजुर्ग की हत्या कर निकाल ली आंख