सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. तिब्बत के मंदिरों में विराजित हैं श्रीगणेश
Written By WD

तिब्बत के मंदिरों में विराजित हैं श्रीगणेश

चीन के चारों दिशाओं के द्वार पर हैं गणपति

Ganapati | तिब्बत के मंदिरों में विराजित हैं श्रीगणेश
FILE

चीन के प्राचीन हिन्दू मंदिरों में चारों दिशाओं के द्वारों पर गणपति के दर्शन होते हैं।

* पूर्व के गणपति को 'वजू' कहते हैं। उनके हाथ में छोटा छत्र होता है।

* पश्चिम के गणपति को 'वजूवासी' कहते हैं। उनके हाथ में धनुष-बाण है।

* उत्तर के गणेशजी का नाम 'वजमुख विनायक' है, उनके हाथ में तलवार है।

* दक्षिण के गणपति को 'वजू भक्षक' कहते हैं और उनके हाथ में पुष्प माला है।

FILE
तिब्बत के हिन्दू और बौद्ध मंदिर :-

* तिब्बत के सैकड़ों हिन्दू मंदिरों और बौद्ध विहारों के प्रवेश द्वार पर गणेश की मूर्ति विराजमान है।

* कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों से 'गणपति हृदय' नाम मंत्र जपवाया था।

* इसके सिवाए बुद्ध का ही एक चिह्न हाथी है और गणपति का मस्तक भी हाथी का है। इससे बौद्धों के देवता के रूप में गणेश प्रिय रहे होंगे।

* वैसे यहां हिन्दुओं के गणेश और बौद्धों के गजबुद्ध को एक-दूसरे के साथ प्रेम से मिलते हुए दिखाने वाले चित्र और मूर्तिया बहुतायात में उपलब्ध है।