मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. अकबर बीरबल के किस्से
  4. अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : अंधों की संख्या
Written By WD
Last Updated : गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (15:00 IST)

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : अंधों की संख्या

अकबर-बीरबल के किस्से

Akbar - Birbal Stories | अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : अंधों की संख्या
FILE


यहां पर हमने अकबर-बीरबल के बीच हुए संवादों, घटनाओं को बड़े ही मजेदार तथा रोचक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। जिन्हें अकबर-बीरबल के किस्सों के नाम से जाना जाता है।

आप भी अवश्य पढ़ें यहां प्रस्तुत अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से -

FILE


एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा- बीरबल जरा बताओ तो उस दुनिया में किसकी संख्या अधिक है, जो देख सकते हैं या जो अंधे हैं?

बीरबल बोले, इस समय तुरंत तो आपके इस सवाल का जबाब देना मेरे लिए संभव नहीं है लेकिन मेरा विश्वास है की अंधों की संख्या अधिक होगी बजाए देख सकने वालों की।

आगे पढ़ें बादशाह ने क्या कहा बीरबल से....


FILE


बादशाह ने कहा- तुम्हें अपनी बात सिद्ध करके दिखानी होगी, बीरबल ने भी खुशी-खुशी बादशाह की चुनौती स्वीकार कर ली।

अगले दिन बीरबल बीच बाजार में एक बिना बुनी हुई चारपाई लेकर बैठ गए और उसे बुनना शुरू कर दिया, उसके अगल-बगल दो आदमी कागज-कलम लेकर बैठे हुए थे।

बीरबल को चारपाई बुनते देख लोगों ने क्या पूछा प्रश्न...


FILE


थोडी ही देर मे वहां भीड़ इकट्‍ठी हो गई, यह देखने के लिए कि यहां हो क्या रहा है।

वहां मौजूद हर व्यक्ति ने बीरबल से एक ही सवाल पूछा- बीरबल तुम क्या कर रहे हो?

बीरबल के अगल-बगल बैठे दोनों आदमी ऐसा सवाल करने वालों का नाम पूछ-पूछ कर लिखते जा रहे थे, जब बादशाह के कानों तक यह बात पहुंची कि बीच बाजार बीरबल चारपाई बुन रहे हैं, तो वो भी वहां जा पहुंचे और वही सवाल किया- यह तुम क्या कर रहे हो?

बादशाह ने क्या पूछा बीरबल से...



FILE


कोई जबाब दिए बिना बीरबल ने अपने बगल में बैठे एक आदमी से बादशाह अकबर का भी नाम लिख लेने को कहा, तभी बादशाह ने आदमी के हाथ में थमा कागज का पुलिंदा ले लिया उस पर लिखा था- 'अंधे लोगों की सूची'

बादशाह ने बीरबल से पूछा इसमें मेरा नाम क्यों लिखा है?
बीरबल ने कहा 'जहांपनाह, आपने देखा भी कि मैं चारपाई बुन रहा हूं, फिर भी आपने सवाल पूछा कि- मैं क्या कर रहा हूं।

बीरबल की चतुराई पर बादशाह क्यों हुए खुश...


FILE


बादशाह ने देखा उन लोगों की सूची में एक भी नाम नहीं था जो देख सकते थे, लेकिन अंधे लोगों की सूची का पुलिंदा बेहद भारी था...।
बीरबल ने कहा- हुजूर, अब तो आप मेरी बात से सहमत हो गए होंगे की दुनिया में अंधों की तादाद ज्यादा है।
बीरबल की इस चतुराई पर बादशाह मंद-मंद मुस्करा दिए।

(समाप्त)