1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. विचित्र
  4. Sexual dysfunction

यौन रोग होंगे तो रंग बदल देगा कंडोम

Sexual dysfunction
लंदन। ऐसा कंडोम बनाया गया है, जो यौन रोगों के संपर्क में आते ही अपना रंग बदल देता है। यह सेक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा लेता है। इसे इंग्लैंड के आईजक न्यूटन अकादमी के स्टूडेंट्‍स ने ‍तैयार किया है। इसे बनाने वाले हैं 14 साल के दानयाल अली, 13 साल के मुआज नवाज और 14 साल के चिराग शाह। इस प्रोजेक्ट को एसटीआई नाम दिया गया है।
Condom
दानयाल अली ने बताया कि हमने एसटीआई को इसलिए बनाया ताकि आसानी से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फेकंश का पता लगाया जा सके।

स्टूडेंट्‍स ने कहा कि हम चाहते थे कि खतरनाक इन्फेक्शंस का पता लगाना आसान हो जाए और लोग डॉक्टर के पास गए बगैर अपने घर पर ही तुरंत एक्शन ले सकें। हम चाहते हैं कि लोग पहले से ज्यादा जिम्मेदार बनें।'
 
दरअसल, इसमें ऐसा इंडिकेटर लगाया गया है जो इन्फेक्शंस का पता लगा लेता है। अलग-अलग तरह के इन्फेक्शंस का पता लगने पर यह अलग-अलग रंग बदलेगा। (एजेंसियां)
अगला लेख
एचआईवी वाइरस को मारने वाला कंडोम!