शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. चर्चित चेहरे
Written By WD
Last Modified: बुधवार, 15 अप्रैल 2009 (18:25 IST)

महिलाओं की आवाज रेणुका चौधरी

महिलाओं की आवाज रेणुका चौधरी -
महिला अधिकारों की सजग प्रहरी और यूपीए की सरकार में महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार संभालने वाली रेणुका चौधरी पहले पर्यटन मंत्री में रह चुकी हैं।

खम्मम आंध्रप्रदेश से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी रेणुका 7 अक्टूबर, 1973 को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्‍नम में पैदा हुई थीं। राज्यसभा से अपने संसदीय करियर की शुरुआत करने वाली रेणुका कर्नाटक विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से मास्टर्स डिग्री रखती हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहने वाली रेणुका चौधरी 1999 में पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। 2004 में वे दूसरी बार लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। वे महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं पर लेखन भी करती हैं।