बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. wrist watch why wear on left hand
Written By

बाएं हाथ में ही क्यों पहनते हैं घड़ी?

wrist watch
क्या आपने कभी सोचा कि क्यों बाएं हाथ में ही घड़ी पहनी जाती हैं? इसका जवाब बहुत ही रोचक है।

 
बाएं हाथ में घड़ी पहनने से भी पहले आपको उस दौर में चलना होगा जब घड़ियां हाथ में नहीं पॉकेट में हुआ करती थीं। आपने भी पुराने जमाने की चेन वाली घड़ियां देखी होंगी जिन्हें जेब में रखा जाता था। जेब से निकालकर समय देखा जाता था।  

 
माना जाता है कि कुछ लोग इस चेन वाली घड़ी को हाथ में पहनने लगे और इन हाथ में घड़ी बांधने का चलन शुरू हुआ। बाएं हाथ में घड़ी बांधने की मुख्य वजह अधिकतर लोगों का दाएं हाथ से अधिकतर काम करने वाला होना है। 
 
जब आपका दायां हाथ काम में व्यस्त है, बाएं हाथ में इसी दौरान समय देखना बेहद आसान होता है और काम भी दाएं हाथ से चलता रहता है। बाएं हाथ में घड़ी बांधना इतना कॉमन है कि घड़ियां भी इसी हिसाब से बनाई जाने लगीं। दाएं हाथ से अन्य काम करने के चलते आपकी घड़ी भी सुरक्षित रहती है। इसके गंदे होने, स्क्रेच लगने और काम की जगह जैसे टेबल पर टकराने की संभावना भी कम होती है। 
 
ये भी पढ़ें
दोस्ती पर कविता : आओ, मुझमें डुबकी लगाओ