1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फादर्स डे
  4. Fathers day 2021

Happy Father's Day : क्यों मैं पिता कहलाता हूं..

Father's Day 2021
मेरे पापा
 
तुमने चलना मुझे सिखाया...
 हाथ आज पकड़ता  हूं....
 
 मेरी ऊं..आं..समझी तुमने....
 आज शब्द में देता हूं .....
 
मुझे निवाले खिला चुके हो....
 अब मैं तुम्हें खिलाता हूं.?
 
जिन कंधों पर मुझे बिठाया..
 कांधे आज वह थामता हूं...।
 
 पापा आज मैं समझ गया हूं..
 क्यों मैं पिता कहलाता हूं...
 
(c) ज्योति जैन
 
लेखक के बारे में
ज्योति जैन
लेखिका स्वतंत्र तथा वामा साहित्य मंच-इंदौर की सचिव हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
विश्व योग दिवस 2021 : घर में रहते हुए हमने जाना है योग का महत्व