1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

असमंजस में रोहित रॉय

रोहित रॉय
सोनी टीवी पर ‘झलक दिखला जा 2’ जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक इस कार्यक्रम का संचालन कौन करेगा यहीं फायनल नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम का पिछली बार संचालन परमीत सेठी ने अपनी पत्नी अर्चना पूरन सिंह के साथ किया था।

खबर है कि इस कार्यक्रम के निर्माताओं ने रोहित रॉय से संपर्क किया है, लेकिन रोहित असमंजस में हैं कि हाँ कहें या ना। रोहित इस ‍समय फिल्मों में रूचि दिखा रहे हैं। ‘देहली हाइट्स’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में वे नजर आए थे। इस समय उनके हाथ में दो-तीन फिल्में हैं और वे टीवी का मोह भी नहीं छोड़ पा रहे हैं।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें