1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

‘बालिका वधू’ की दादी सा का फिटनेस मंत्र

बालिका वधू
PR
हम सभी की जानी-पहचानी दादी सा यानी कि सुरेखा सिकरी आज सत्तर की उम्र में भी ऊर्जावान हैं। हम सभी यह जानकर आश्चर्यचकित हैं कि कैसे वो एक ही समय में दो धारावाहिकों 'बालिका वधू' और 'सात फेरे' की शूटिंग में अपना समय दे पाती हैं, जिनमें उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जहाँ आए दिनों कलाकारों के बीमार पड़ने की खबरें आती हैं वहीं वे अपने व्यस्ततम शेड्यूल के बावजूद कभी नहीं थकती हैं।

दादी सा (सुरेखा) के अनुसार - 'हमारी वर्तमान पीढ़ी समोसा, चाट व पेय पदार्थों पर निर्भर रहती है और ऊपर से वे कहते हैं कि हम डाइटिंग पर हैं। मैं समोसे व मिठाई खाने के बजाय सादा व संतुलित भोजन करना अधिक पसंद करती हूँ। यही कारण है कि मैं बीमार नहीं पड़ती।'

हालाँकि उन्हें दोनों धारावाहिकों के सेट तक पहुँचने में बड़ी परेशानी होती है क्योंकि दोनों सेट की एक-दूसरे से दूरी बहुत अधिक है। जहाँ एक ओर 'बालिका वधू' का सेट वसई में है तो वहीं दूसरी ओर 'सात फेरे' का सेट कांदीवली में। एक महीने में दस दिन तो वो यात्रा ही करती हैं। हम समझ सकते हैं कि उनका संतुलित भोजन व भोजन संबंधी आदतें ही यात्रा और शूटिंग के दौरान उन्हें फुर्तीला बनाए रखने में मदद करती हैं।

सुरेखा की मानें तो 'मेरे बहुत से दिन तो 'बालिका वधू' की शूटिंग के लिए ही बुक रहते हैं क्योंकि मेरी भूमिका उस धारावाहिक में बहुत महत्वपूर्ण है। जब मैं बालिका वधू की शूटिंग में नहीं जाती हूँ, तब मेरा सारा ध्यान 'सात फेरे' की शूटिंग पर केंद्रित हो जाता है। कई बार इन दोनों धारावाहिकों के लिए शूटिंग एक ही दिन होती है परंतु एक प्रोफेशनल कलाकार होने के नाते मेरा हमेशा यह प्रयास रहता है कि मेरे शेड्यूल के कारण धारावाहिक की शूटिंग में कोई व्यवधान न आए। ऐसी परिस्थिति में मैं दोनों धारावाहिकों की शूटिंग के लिए समय निकालकर शूटिंग को मैनेज करने का प्रयास करती हूँ।'
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें