हे बेबी : मनचलों के बीच बेबी
निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक : साजिद खान
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : अक्षय कुमार, विद्या बालन, फरदीन खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी
‘हे बेबी’ का निर्देशन साजिद खान ने किया है। साजिद फरहा खान के भाई हैं। साजिद ने अपने टीवी कार्यक्रमों के जरिये कई फिल्मों और निर्माता-निर्देशकों का मजाक उड़ाया है। अब वे खुद फिल्म लेकर आ रहे हैं, तो लोग उन पर निशाना लगाए बैठे हैं।
साजिद की इस फिल्म में तीन युवाओं की कहानी है। तीनों अविवाहित और स्वभाव से मनचले हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान सिडनी में साथ रहते हैं। उनका ध्यान हर वक्त लड़कियों पर रहता है।
अक्षय एक नाइट क्लब में काम करता है। उसकी कई गर्लफ्रेंड्स हैं, फिर भी वह दिन-रात लड़कियों के पीछे भागता रहता है।
फरदीन कोई कामधाम नहीं करता। वह जुआ खेलता है और उससे अपना खर्चा निकाल लेता है। फरदीन को भी लड़कियाँ बेहद पसंद हैं।
इस मनचले ग्रुप के तीसरे सदस्य हैं रितेश देशमुख साहब। ये छोटे-छोटे बच्चों की बर्थ-डे पार्टियों में बच्चों का मनोरंजन करते हैं, लेकिन बच्चों के बजाय उनका सारा ध्यान उनकी मम्मियों पर रहता है।
इन तीनों की जिंदगी में तब बदलाव आता है, जब परिस्थितिवश एक छोटी-सी बच्ची उनकी जिंदगी में शामिल होती है। लड़कियों के बारे में सब कुछ जानने वाले ये तीनों एक छोटी बच्ची का पालन-पोषण कैसे किया जाए, नहीं जानते।
धीरे-धीरे वे उससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। वे एक पिता की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। कहानी में विद्या बालन भी है, जिसे अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार है।
फिल्म के एक गाने में शाहरुख खान, अमीषा पटेल, कोएना मित्रा, दीया मिर्जा, शमिता शेट्टी, नेहा धूपिया, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, अमृता राव, तारा शर्मा, मिनिषा लांबा, रिया सेन, सोफी चौधरी, मौसमी माखीजा, आरती छाबडि़या और हृषिता भट्ट नजर आएँगे।
साजिद खान ने कहानी को हास्य के साथ प्रस्तुत किया है। अक्षय कुमार को दर्शक कॉमेडी करते हुए बेहद पसंद करते हैं और वे अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को दिखाई देंगे। वे पहली बार फरदीन, रितेश और विद्या के साथ काम कर रहे हैं।
अक्षय का कहना है कि साजिद ने ऐसी फिल्म बनाई है जो हर वर्ग और उम्र के दर्शकों को पसंद आएँगी। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता है और वे ही इस बात का फैसला करेंगे कि साजिद की इस फिल्म में कितना दम है?
‘हे बेबी’ को परिवार का प्रत्येक सदस्य पसंद करेगा : अक्षय कुमार
निर्देशक : साजिद खान
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : अक्षय कुमार, विद्या बालन, फरदीन खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी
|