सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में घटे Corona केस, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- राजधानी में पीक आया
- क्या वैक्सीन लगाने के बाद आपके भी पीरियड्स हुए लेट? वैज्ञानिकों ने बताया कितना खतरनाक है
- शोध - कोरोना टेस्ट के लिए मुंह का सैंपल अधिक बेहतर, हुआ बड़ा खुलासा
- संक्रमण का इतना खतरा, फिर भी ब्रिटेन में क्यों घटाया जा रहा Isolation Period, क्या है वजह?
- देश में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले, ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 6000 पार
UP में कोरोना के 15795 नए मामले, 4 मरीजों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 15795 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 95148 हो गई है।
शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 15,795 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,953 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर और मैनपुरी से एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में लखनऊ से अधिकतम 2,769 मामले सामने आए, जबकि गौतमबुद्ध नगर से 1,873, गाजियाबाद से 1,371 और मेरठ से 1,135 मामले सामने आए हैं।
इसके अनुसार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 18,16,974 हो गई है। इसमें कहा गया है कि इस अवधि में 5,031 लोग स्वस्थ हो गए, जिससे संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 16,98,873 हो गई।(भाषा)
