सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में कोरोना के सभी प्रतिबंध खत्म, पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, मेले और रैलियों की भी छूट
- कर्नाटक CM का स्कूल खोलने का ऐलान, हिजाब विवाद को लेकर कही यह बात
- हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में सोमवार से खुलेंगे 10वीं तक के स्कूल, डिग्री कॉलेजों पर फैसला नहीं
- जेल बनाम स्कूल : नेताओं का यह जोक करारा है
- मध्यप्रदेश के स्कूलों में नहीं लागू होगा यूनिफॉर्म कोड, स्कूल शिक्षा मंत्री ने हिजाब वाले बयान पर जारी किया खंडन
यूपी सरकार का ऐलान, कोरोना गाइडलाइंस के साथ सोमवार से खुलेंगे स्कूल
लखनऊ। कोरोना-ओमिक्रॉन के मामलों में कमी के मद्देनजर सोमवार से उत्तरप्रदेश में सभी स्कूलों के खोले जाने का ऐलान हो गया है। कोरोनावायरस और ओमिक्रॉन के कहर के चलते काफी समय से बंद पड़े स्कूलों पर से अब ताला हटने लगा है। कोरोनावायरस के मामलों में आई कमी को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते कहा है कि यूपी में सोमवार से सभी स्कूल खुलेंगे।
दरअसल, कोरोना के मामले भले ही कम हुए हों, मगर खतरा टला नहीं है। इसी वजह से स्कूलों में कक्षाओं का संचानल कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। सभी छात्रों को मास्क पहनकर ही स्कूल आना होगा। साथ ही स्कूल परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।
कोरोना मामलों के कारण यूपी में 6 फरवरी 2022 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। यहां यह भी बताना जरूरी है कि उत्तरप्रदेश से पहले उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों ने 1 फरवरी से ही स्कूल खोल दिए हैं।
