सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका ने माना, Corona के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स का खात्मा करती है भारत की Covaxin
- भारत की EU से अपील, कोवैक्सीन-कोविशील्ड को मिले छूट
- Post Vaccination Diet : वैक्सीनेशन के बाद डाइट में शामिल करें ये खास चीजें, दर्द में मिलेगी राहत
- भारत बायोटेक का बड़ा बयान, लंबे समय तक 150 रुपए खुराक में नहीं दे पाएंगे कोवैक्सीन
- Covaxin तीसरे फेज के ट्रायल में 77 प्रतिशत तक कारगर, SEC को सौंपे गए डेटा
भारत बायोटेक ने जारी किए ट्रॉयल के नतीजे, कोवैक्सिन पर डेल्टा वेरिएंट असरदार | Covaxin
नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के ट्रॉयल के फाइनल नतीजे जारी कर दिए। कोरोनावायरस पर कोवैक्सिन 77.8 फीसदी प्रभावी है जबकि डेल्टा वेरिएंट पर भी यह 65.2% असरदार है।
प्री-प्रिंट डेटा का हवाला देते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सिन सिम्पटोमैटिक कोरोना मरीजों के खिलाफ 77.8 फीसदी कारगर है, वहीं कोवैक्सिन गंभीर मरीजों के खिलाफ 93.4 फीसदी प्रभावी है। वहीं कोरोना के डेल्टा वेरिएंट्स के खिलाफ यह 65.2 फीसदी कारगर है।
भारत बायोटेक के मुताबिक कोवैक्सिन का ट्रॉयल देश के 25 अलग-अलग अस्पतालों में किया गया था। इसमें करीब 25,800 वॉलंटियर्स शामिल हुए थे, जो 18 से 98 साल के आयु वर्ग के थे।
