सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में कोरोना की रफ्तार धीमी, 24 घंटे में 939 नए केस आए सामने, 96.91% तक पहुंचा रिकवरी रेट
- BSP नेता का अजीबोगरीब बयान, बोले- ताड़ी पीने से नहीं होता कोरोना
- ब्रिटेन में सामने आए वायरस के प्रकार से Covid 19 टीकों का प्रभाव कम होने की संभावना नहीं
- कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का खौफ, फ्रांस जा रहे 1500 से अधिक ट्रक अब भी इंग्लैंड में अटके
- भारत में फिलहाल नहीं पाया गया Coronavirus का नया प्रकार, वैक्सीन पर भी कोई असर नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय
अमेरिका में गंभीर Corona मरीजों का रक्त पतला कर उपचार करने पर रोक
वॉशिंगटन। अमेरिका में अस्पताल में भर्ती गंभीर कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीजों के रक्त को पतला करने के बाद कोई फायदा नहीं पहुंचने पर इसके परीक्षण पर रोक लगा दी है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने मंगलवार को कहा, कोरोना के गंभीर मरीजों को गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) समर्थन की आवश्यकता होती है। रक्त को पतला करने की नैदानिक दवा शरीर के अंगों के सहयोग को कम करने में कारगर नहीं है।
एनआईएच ने कहा कि मामूली बीमार अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के लिए नामांकन और परीक्षण जारी रहेगा, क्योंकि शोधकर्ताओं ने अभी तक रक्त के थक्कों को रोकने के लिए एक अनुकूल खुराक निर्धारित की है, जो कि एक सामान्य परेशानी है।
एनआईएच ने कहा कि असामान्य थक्के के कारण कई स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं, जिसमें फेफड़े में खराबी, दिल का दौरा और स्ट्रोक शामिल हैं।(वार्ता)
