मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 88.8 million people in the world are infected with corona
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जनवरी 2021 (15:00 IST)

Corona World Update: विश्व में 8.88 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 19.13 लाख काल-कवलित

Corona World Update: विश्व में 8.88 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 19.13 लाख काल-कवलित - 88.8 million people in the world are infected with corona
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और विश्वभर में अब तक 8.88 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 19.13 लाख मरीज काल का ग्रास बन चुके हैं। 
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोनावायरस से अब तक 8 करोड़ 88 लाख 60 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 19 लाख 13 हजार 419 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.18 करोड़ हो गई है जबकि 3.68 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1 करोड़ 56 हजार 651 हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,50,798 हो गया है।
ब्राजील में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 80.13 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि इस महामारी से 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 33.21 लाख हो गई है जबकि 60,067 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 29.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 79,965 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 28.04 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 67,566 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
तुर्की में कोविड-19 से अब तक 23.07 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,450 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 22.37 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 77,911 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 20.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,874 लोगों की मौत हुई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 19.05 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 40,022 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 17.55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,431 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.03 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,273 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 15.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.32 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 13.65 मामले सामने आए हैं तथा 30,574 लोगों की मौत हो गई है।
 
ईरान में इस महामारी से अब तक 12.74 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,018 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.39 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 20,432 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 11.92 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 32,425 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,049 लोगों की मौत हो चुकी है।
नीदरलैंड में कोरोना से 8.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,269 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.08 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 23,753 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.09 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,800 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,506 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.60 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,992 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कनाडा में अब तक 6.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16,735 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोविड-19 से 6.33 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,974 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.01 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,877 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.20 लाख को पार कर गई है और 7,734 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,598 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वीडन में इस महामारी से 4.89 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9433 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में भी 4.83 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9364 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विट्जरलैंड में इस महामारी से 4.77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8230 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 4.77 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3596 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 4.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7590 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से 4.50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7685 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.746 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6641 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6282 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
 
कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 14,165, बोलीविया में 9328, मिस्र में 8085, ग्वाटेमाला में 4972 तथा चीन में 4,789 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
राजस्थान भाजपा में बवाल, वसुंधरा समर्थकों ने बनाई अलग टीम