मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pallavi Sharda in Bikini, Besharam, Begum Jaan
Written By

बोल्ड लुक में पल्लवी शारदा... 'बेशरम' की नाकामयाबी के बाद बेगम जान से उम्मीद

बोल्ड लुक में पल्लवी शारदा... 'बेशरम' की नाकामयाबी के बाद बेगम जान से उम्मीद - Pallavi Sharda in Bikini, Besharam, Begum Jaan
पल्लवी शारदा को आप भूल चुके हों तो याद दिलाना चाहेंगे कि वे कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभा कर 'बेशरम' और 'हवाईजादा' जैसी फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आ चुकी हैं। दोनों ही फिल्में असफल रही हैं और पल्लवी का करियर रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब वे 'बेगम जान' नामक फिल्म में दिखाई देंगी। लीड रोल तो विद्या बालन का है, लेकिन पल्लवी का रोल भी दमदार है। गुलाबो उनके किरदार का नाम है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में जन्मी पल्लवी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनका हॉट एंड बोल्ड रूप देखने को मिलता है। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे बिकिनी में नजर आ रही हैं। 
ये भी पढ़ें
राजनीति एक गंदा खेल : रवीना टंडन