गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhabiji ghar par hain actor akshay patil aka pelu rickshawala earns thousand rupess for per episode
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 मार्च 2021 (16:19 IST)

बिना एक डायलॉग बोले ही फेमस हुए 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, एक एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस

बिना एक डायलॉग बोले ही फेमस हुए 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, एक एपिसोड की लेते हैं इतनी फीस - bhabiji ghar par hain actor akshay patil aka pelu rickshawala earns thousand rupess for per episode
फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' का हर कैरेक्टर अपनी एक्टिंग से एक अलग ही समां बांधता है। हर कोई अपने रोल में इस तरह से डूब जाता है मानों वो उसका असल रूप हो। अपने रोल को निभाने के लिए सभी पूरी मेहनत करते हैं जो कि पर्दे पर साफ नजर आता है। 

 
अंगूरी भाभी की बात करें या फिर शो में 'आई लाइक इट' कहने वाले सक्सेना जी की, हर कोई अपनी अलग स्टाइल के लिए लोकप्रिय है। वहीं 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल में एक किरदार ऐसा भी है जो बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ कह जाता है। वो अपने फेस एक्सप्रेशन से दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देता है। 
 
हम मॉडर्न कॉलोनी के 'पेलू रिक्शावाला' की ही बात कर रहे हैं। 'पेलू रिक्शावाला' का असली नाम अक्षय पाटिल है। पेलू रिक्शेवाले की आवाज आज तक शो में नहीं सुनी गई है। वो केवल रिक्शा चलाता है, एक्सप्रेशन देता है और रेडियो पर गाने सुनता दिखाई देता है। अगर उसे किसी की बात का जवाब देना हो, या फिर अपनी कोई बात कहनी हो तो पर्ची के जरिए कहता है।
 
पेलू रिक्शावाला उर्फ अक्षय पाटिल का ‍किरदार शो में काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं इनकी दमदार अदाकारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो बिना एक डायलॉग बोले भी इस शो से लाखों कमा रहे हैं। आइए जानते हैं अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती है।
 
खबरों के अनुसार पेलू उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के 20 हजार रुपए के करीब मिलते हैं। इस तरह से वह साल में लाखों कमा लेते हैं।
 
वहीं अक्षय सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनकी अक्षय की तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। अक्षय ने इसी कॉमेडी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।