शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar to donate rupees 2 crore for assam floods
Written By

असम बाढ़ पी‍ड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 2 करोड़ रुपए करेंगे दान

असम बाढ़ पी‍ड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 2 करोड़ रुपए करेंगे दान - akshay kumar to donate rupees 2 crore for assam floods
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर-पूर्वी राज्य असम में बाढ़ से होने वाली तबाही से काफी दुखी हैं। असम में बाढ़ के चलते दिनोंदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। कांजीरंगा नेशनल पार्क जलमग्न हो गया है और कई लोगों की बाढ़ के चलते मौत हो चुकी है।


अक्षय कुमार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष और कांजीरंगा नेशनल पार्क बचाव के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान देने की घोषणा की है। 
 
अक्षय ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'यह जानकर दिल टूट गया है कि बाढ़ ने असम में तबाही मचा ही है। इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित इंसान और जानवरों को मदद की जरूरत है। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा पार्क रेस्क्यू, दोनों को 1 करोड़ रुपये का दान देना चाहूंगा।' अक्षय ने अन्य लोगों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है।

असम में अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 46 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। असम की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि बाढ़ से लगभग 4,175 गांव प्रभावित हुए हैं और 90 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि डुब गई है। इसके अलावा बाढ़ से 10 लाख जानवर भी प्रभावित हुए हैं। 
 
वहीं, अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाले हैं। ये एक वैज्ञानिक की कहानी है, जो मंगल ग्रह पर भारत के मिशन में योगदान देते हैं। इसके कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शर्मन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
लंदन में दिखा नीना गुप्ता का देसी स्वैग, साड़ी पहनकर पहुंचीं बार