सम्बंधित जानकारी
- ड्रग्स केस : रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, कोर्ट की इन शर्तों का करना होगा पालन
- रॉबर्ट पैटिन्सन की फिल्म The Batman की रिलीज फिर टली, अब इस दिन होगी रिलीज
- क्या ड्रग्स केस में सारा अली खान का नाम आने के बाद पिता सैफ अली खान ने बनाई दूरी? एक्टर ने दी सफाई
- कोरोना का असर, शाहिद कपूर ने फिल्म 'जर्सी' के लिए अपनी फीस में की भारी कटौती
- Bigg Boss 14 : सारा गुरपाल का अभी तक नहीं हुआ तलाक, करियर बनाने के लिए पति ने भेजा था भारत
अजय देवगन के भाई अनिल का निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के छोटे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटीज अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। अनिल देवगन प्रेम प्रकाश देवगन के बेटे हैं और अजय देवगन के कजिन भाई थे। वह 45 वर्ष के थे।
I lost my brother Anil Devgan last night. His untimely demise has left our family heartbroken. ADFF & I will miss his presence dearly. Pray for his soul. Due to the pandemic, we will not have a personal prayer meet pic.twitter.com/9tti0GX25S
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 6, 2020
अजय देवगन ने लिखा, मैंने कल रात अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके असामयिक निधन से हमारे परिवार का दिल टूट गया है। ADFF और मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें। महामारी के कारण प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं होगा।
बता दें कि अनिल देवगन ने 1996 में आई सनी देओल, सलमान ख़ान और करिश्मा कपूर की फिल्म जीत से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद अजय की फिल्मों जान, प्यार तो होना ही था, इतिहास और हिंदुस्तान की कसम में अनिल ने बतौर असिस्टेंट काम किया था।
2000 में आई अजय देवगन की फिल्म राजू चाचा से अनिल ने बॉलीवुड में बतौर इंडिपेंडेंट निर्देशक पारी शुरू की। राजू चाचा अजय देवगन की भी पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म थी। 2005 में अनिल ने अजय को ब्लैकमेल में निर्देशित किया था। अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अनिल देवगन ने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया था।
