सम्बंधित जानकारी
- Venus transit in Aries : शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश, किसे होगा लाभ, किसे मिलेगा क्लेश
- महफिल में छा जाने वाले होते हैं March माह में जन्मे जातक
- 27 नक्षत्रों के 27 वृक्ष, जानिए आपके लिए कौनसा है फायदेमंद
- गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय चौंका देंगे आपको, चमकदार सफलता के लिए अवश्य आजमाएं
- Astro Tips for the Day : वार के अनुसार हर दिन के शुभ, सटीक और पवित्र उपाय
Venus Transit in Aries : शुक्रवार को शुक्र ने बदल लिया है घर, जानिए क्या हो रहा है आप पर असर
28 फरवरी 2020, शुक्रवार को शुक्र ग्रह, मीन से मेष राशि में प्रवेश कर गया है। जानें इस परिवर्तन का 12 राशियों पर क्या हो रहा है असर...
मेष
इसी राशि में शुक्र ने प्रवेश किया है। इसलिए कार्य वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृषभ
खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। कार्यों की अधिकता रहेगी। खर्च सोच-समझकर करें।
मिथुन
आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा है।
कर्क
कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह
कार्य की अधिकता रहेगी। काफी व्यस्त रहेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं।
कन्या
जो करें सोच-समझकर करें। सावधान रहने का समय है। व्यर्थ में धन खर्च ना करें।
तुला
अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक
शत्रु प्रहार कर सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। सर्तक रहें।
धनु
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। संतान से सुख प्राप्त हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी।
मकर
कार्यभार बढ़ेगा। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ
घर-परिवार से समय अच्छा है। सुख मिलेगा। नौकरी में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मीन
शुक्र धन लाभ कराएगा। हालांकि कार्य बढ़ेगा पर आय भी बढ़ेगी। लाभ का समय है।
