गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. shani margi 2018 effects

मार्गी शनि का करियर और व्यवसाय पर हो रहा है असर, जानिए ज्योतिषीय प्रभाव 12 राशियों के अनुसार

मार्गी शनि का करियर और व्यवसाय पर हो रहा है असर, जानिए ज्योतिषीय प्रभाव 12 राशियों के अनुसार। shani margi 2018 effects - shani margi 2018 effects
शनिदेव कर्म और सेवा के कारक हैं यानी इसका सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यवसाय पर होता है। अत: अब नौकरी और व्यवसाय में आ रहे कष्ट समाप्त होंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर शनि के मार्गी होने का ज्योतिषीय प्रभाव।
 
मेष : शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी व निश्चित आय के अतिरिक्त कमाई के और साधन मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। विरोधी पक्ष से मिलने वाली पीड़ा का अंत होगा।
 
वृषभ : शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्यवृद्धि का कारक बनेगा। जीवन में चली आ रहीं तमाम समस्याओं और रुकावटों का अंत होगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान नई नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है, वहीं शिक्षा और प्रेम संबंधी मामलों में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
 
मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना मिला-जुला फल देगा। शनि के प्रभाव से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे वैचारिक टकराव का अंत होगा और मतभेद दूर होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, परंतु खर्च अधिक होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
कर्क : शनि के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों को कानूनी विवाद में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विरोधियों पर जीत होगी। छात्रों की पढ़ाई में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। बच्चों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। किसी पुराने रोग से पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद खत्म होंगे।
 
सिंह : शनि के मार्गी होने से सिंह राशि के जातकों को लाभ और शुभ फल की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ेगी और कार्यस्थल पर प्रसिद्धि मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने रोग से राहत मिलने की उम्मीद है। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
 
कन्या : शनि का मार्गी होना कन्या राशि वाले जातकों के लिए लाभकारी है। जमीन-जायदाद और वाहन जैसे भौतिक सुखों के साधन मिलने के योग बनेंगे। कोर्ट केस में लाभ मिलेगा और करियर में मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
 
तुला : शनिदेव मार्गी होकर तुला राशि के जातकों का मानसिक तनाव खत्म होगा और राहत मिलेगी। साहस में वृद्धि होगी व निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बनेंगे। आय बढ़ने के योग हैं। छोटे भाई-बहनों से संबंधित परेशानी का अंत होगा।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलेगी और व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी या रोजगार की तलाश में सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। आर्थिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सक्षम होंगे।
 
धनु : शनि धनु राशि में ही गोचर कर रहे हैं और अब वक्री से मार्गी हो गए हैं, तो यह स्थिति धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाली है। मानसिक अशांति खत्म होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल आएंगे, जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। भाई-बहनों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे, परंतु जल्दबाजी और लापरवाही न करें।
 
मकर : शनि के मार्गी होने के साथ ही मकर राशि के जातकों के जीवन में आ रहीं परेशानियां खत्म होंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति और धनलाभ होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। विरोधी और शत्रुपक्ष के लोग टिक नहीं पाएंगे। लंबे समय से रुके हुए काम बनने से प्रसन्नता होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
कुंभ : शनि मार्गी होकर कुंभ राशि के जातकों को उत्तम फल प्रदान करेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सोचे गए कार्य पूर्ण होने के योग हैं।
 
मीन : आमदनी में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग हैं। विदेश यात्रा करने का अवसर भी मिल सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। किसी से विवाद न करें।