गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. May 2016 Monthly Horoscope
Written By आचार्य डॉ. संजय

जानिए मई माह का भविष्यफल, राशि अनुसार ...

जानिए मई माह का भविष्यफल, राशि अनुसार ... - May 2016 Monthly Horoscope
मेष राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध वक्री होकर मेष राशि में गोचर करेगा, साथ ही साथ शुक्र भी मेष राशि में भ्रमण करेगा। गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे।
इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष राशि वालों के लिए मई माह का महीना अच्छा नहीं है। पंचम भाव का स्वामी दूसरे भाव में बैठा है जिस कारण जातक को मानसिक संतुलन में अस्थिरता के कारण कोई कार्य अच्छे नहीं होंगे। किसी के प्रति आशा आपको दु:ख दे सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस समय कोई नया काम न करें। माह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बाद में परेशानी से जूझना पड़ेगा। भौतिक सुखों में अधिक लिप्त शरीर के लिए नुकसानदेह सिद्ध होगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में हालात पहले से बेहतर होंगे।

वृषभ राशि के जातकों की राशि में सूर्य संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर वृषभ राशि वालों के लिए मई माह अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा का सुख मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से धनलाभ होगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छे लाभ के आसार बन रहे हैं। दिल के रोगी खास ख्याल रखें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में एक गलती भी भारी पड़ सकती है।

मिथुन राशि के जातकों की राशि में सूर्य संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। 3 तारीख के बाद राहु और केतु सिंह व कुंभ राशि में रहेंगे। 

ग्रहों की स्थिति के आधार पर मिथुन राशि वालों के लिए महीना अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य को करके बेसहारा लोगों को लाभ पहुचाएंगे। किसी रिश्तेदार के माध्यम से कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। पीठदर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। व्यवसाय में इस समय निवेश करें तो अच्छा है। नौकरी जैसे-तैसे चलती रहेगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कर्क राशि के जातकों की राशि में सूर्य संक्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा।

इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर समय ठीक-ठाक रहने वाला है। यह समय आपको पद- प्रतिष्ठा दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात जीवन में परिवर्तन लाएंगे। स्त्रियों का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह अच्छा अवसर है।

आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और आमदनी अच्छी होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, खानपान अच्छा रखें। नौकरी में व्यवधान आएंगे। व्यापार में छोटे निवेश सफल साबित होंगे। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनेगी।

सिंह राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर सिंह राशि वालों के लिए मई माह सामान्य रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनाए रखें। संतान की ओर से चिंता रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। इस समय गुरुजनों का सम्मान करें और आशीर्वाद अवश्य लें। किसी कारणवश दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आमदनी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। पेट की समस्या से सेहत में गिरावट आएगी। नौकरी वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसका उनको लाभ मिलेगा। व्यापार में जैसे-तैसे काम चलेगा। दांपत्य जीवन में उतार- चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलने के पूरे संयोग बन रहे हैं।

कन्या राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष राशि वालों के लिए मई माह अच्छा नहीं रहने वाला है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। समय पर कार्य पूरे करें तो सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आराम महसूस होगा। इस समय कोई नया काम न करें। शत्रुओं से सावधान रहें। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दलाली का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। व्यापार में कोर्इ बड़ा लेन-देन न करें। वैवाहिक जीवन थोड़े मतभेद के साथ मधुर बन जाएगा। प्रेम-प्रसंग संबंधों में संवाद बनाए रखें।

तुला राशि वाले जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर तुला राशि वालों के लिए मई माह सामान्य रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा। व्यर्थ की भागदौड़ नहीं करें। धार्मिक कार्यों में खर्च करें, भाग्य में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी के आसार दिखेंगे लेकिन आमदनी अच्छी नहीं होगी। आवश्यकता से अधिक सोचना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रयास सफल होंगे लेकिन कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में मध्यम गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में दूसरे का दखल नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम-प्रसंग मधुर रहेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर वृश्चिक राशि वालों के लिए मई माह अच्छा नहीं कहा जा सकता। मानसिक उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं, खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी कानूनी विवाद में राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। माह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। नौकरी मिलने और खोने के योग हैं। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। प्रेम करने वाले इस समय केवल वर्तमान में विश्वास करेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर धनु राशि वालों के लिए मई माह अच्छा नहीं कहा जाएगा। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पुराने घनिष्ठों से भेंट हो सकती है। सामाजिक जीवन में अपमान महसूस होगा। यह माह आर्थिक संकट में डाल सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार व नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। प्रेम में उतावलेपन से बचें।

मकर राशि के जातकों के लिए मई के महीने में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर मकर राशि के लिए मई माह सामान्य रहने वाला है। किसी पर भी अनर्गल टीका-टिप्पणी न करें अन्यथा विवाद हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। विरोधियों से सावधानी रखने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। माह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जोड़ों के दर्द से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होने लगेगा। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। 

कुंभ राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर कुंभ राशि वालों के लिए मई माह मध्यम रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। वाहन, मकान आदि खरीदने के योग हैं। किसी महिला के सहयोग से कोर्इ कार्य पूर्ण होगा। नौकरी व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा परेशानियों में कमी आएगी। व्यापार में छोटे निवेश सफल साबित होंगे। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें।

मीन राशि के जातकों की राशि में सूर्य वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध 2 मई को वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेगा और पुन: 22 मई को मार्गी हो जाएगा, साथ ही साथ शुक्र भी माह के प्रारंभ में मेष राशि में भ्रमण करेगा और 19 मई को वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। 3 मई को गुरु मार्गी होकर सिंह राशि में ही भ्रमण करेगा तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमश: सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। 
 
ग्रहों की स्थिति के आधार पर मीन राशि वालों के लिए मई माह अच्छा रहेगा। भाग्य के प्रबल सहयोग से हर कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठाएंगे, परंतु दिनचर्या नियमित रखें। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय है। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन का अच्छा समय है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें
जानिए, कौन से खास सपने लाते हैं अपार धन का संदेश