सम्बंधित जानकारी
- सूर्य कर्क संक्रांति 2021: 12 राशियों में से किस राशि की चमकेगी किस्मत
- 17 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर
- 7 जुलाई 2021 : सूर्य और बुध की युति, बुधादित्य योग से 5 राशियां होंगी धनवान
- Planet Transit in July 2021 : जुलाई में बदलेगी ग्रहों की चाल, 12 राशियों पर होगा प्रभाव
- Planet transit : मंगल और शुक्र कर्क राशि के घर, जानिए असर कैसा होगा जिंदगी पर
20 जुलाई 2021 तक कर्क राशि में मंगल, देश, मौसम, व्यापार और राशियों पर असर
मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में राशि में स्थित है। इस राशि में मंगल नीच स्थिति में रहता है। मंगल 20 जुलाई तक यहां रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा।
मंगल का असर युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता पर भी असर डालता है। मंगल का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ और 6 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। वहीं अन्य 2 राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा।
देश, मौसम और व्यापार
- मंगल के राशि परिवर्तन से सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं।
- रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी।
- मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।
- दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।
- मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी।
- भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।
- सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।
राशियों पर असर
वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा।
वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।
