4 राशियों की कुंडली में बन रहा है कालसर्प योग, कहीं आपकी राशि तो नहीं
kaal sarp yog
1. वृषभ (Taurus): आपकी राशि के लिए कालसर्प योग मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको घटना-दुर्घटना से सावधान रहना होगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान में भी सावधानी रखना होगी और माता कालिका की पूजा करें।
2. कन्या (virgo): आपके लिए यह योग विष के समान माना जा रहा है, लेकिन यदि आप नशा नहीं करते हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। आप खानपान को लेकर सावधान रहे और सिर्फ अपने कार्य पर ही फोकस रखें और माता दुर्गा की पूजा करें।
3. वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए यह स्थिति मन की बेचैनी और भावना को बढ़ा सकती है। डिप्रेशन आप पर हावी हो सकता है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए धार्मिक कार्य करना चाहिए या ध्यान करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. मीन (Pisces): आपके लिए यह स्थिति उथल-पुथल वाली रह सकती है। कोई ऐसी घटना हो सकती है जिसके चलते आपका दिल और दिमाग हिल जाएगा। इससे बचने के लिए आप धैर्य से काम लें, माथे पर केसर का तिलक लगाते रहें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
